adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया कोविड कमांट सेंटर का दौरा

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आज से शुरू बूस्टर डोज के अभियान का आगाज करने के साथ लखनऊ में कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। लखनऊ में लालबाग में कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों को ओमिक्रान के प्रति भी सचेत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में दो से ढाई लाख लोगो के कोविड टेस्ट रोज हो रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के संक्रमण के साथ ही ओमिक्रान भी बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सभी लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवा लें। उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा लें। बुजुर्गों को आज से बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सभी केन्द्र पर कर्मी सजग हैं। आप लोग इसका लाभ लें और टीकाकरण कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर लाल बाग पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमांड सेंटर में होम आइसोलेट संक्रमितों से हो रही बातचीत को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो संक्रमित घर में हैं, उनसे नियमित बात की जाए और दवा व अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाए। शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार जिस शहर में प्रतिदिन दो सौ से अधिक मरीज निकल रहे हो वहां पर प्रतिदिन मरीज का हाल कमांड सेंटर से लिया जाएगा। सीएम ने कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली को देखा और संतोष जताया। सीडीओ अश्विन पांडे के मुताबिक कमांड सेंटर में पहले से ही मरीजों से बात की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी सीएचसी से तालमेल कर मररीजो से हाल जाना जा रहा है। कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी ओमिक्रान को हल्के में ना ले। टीकाकरण से हम सभी लोग सुरक्षित रह सकते हैं। इसी कारण सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में रिकवरी रेट बढ़ा है। लोग तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। इस दौरान सतर्कता और सावधानी सबसे बड़ा उपाय है। हमकों बच्चों के साथ बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इस बार भी घरों में इलाज का इंतजाम किया गया। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के साथ ओमिक्रान वैरिएंट भी सक्रिय हो गया है। इसको जरा भी हल्के में ना लें। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचिए। भीड़भाड़ में ना जाएं, मास्क का प्रयोग करें। प्रदेश में सोमवार से बुजुर्गों को आज से बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button