adevertisment Adevertiisment banner

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट हैक

जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया है। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से हैकर ने अरबी भाषा में एक ट्वीट भी पोस्ट किया। सूत्रों ने कहा कि खाता बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने बिटक्वाइन से संबंधित ट्विट भी किए थे। हालांकि इस पर तुरंत एक्शन लिया गया था। रविवार, 12 दिसंबर की सुबह 2.11 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। ट्विट में कहा गया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वाइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटक्वाइन खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का अकाउंट हो सकता है तो हमारा क्यों नहीं… इस तरह की प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर वायरल होने लगीं थीं। भारत सरकार की ओर से क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी गई है। माइक्रो ब्लागिंग साइट पर प्रधानमंत्री मोदी के 73 मिलियन फालोअर्स हैं। जैसे ही इसकी जानकारी ट्विटर को मिली इसने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए जरूरी कदम उठाए। साल 2020 के सितंबर में भी प्रधानमंत्री की वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के साथ भी ऐसा ही हुआ था और इसके फालोअर्स से राहत कोष में ‘क्रिप्टोकरेंसी’ डोनेट करने को कहा गया था। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा निशाना बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button