adevertisment Adevertiisment banner

उन्नाव में लापता दलित लड़की का मिला शव

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के दौर में उन्नाव की एक महिला ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने 24 जनवरी को आत्मदाह का प्रयास कर बेटी के लिए इंसाफ मांगा था। उसने उन्नाव के समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से निराश होकर अखिलेश यादव के समक्ष गुहार भले ही लगाई, लेकिन यहां भी न्याय नहीं मिला। अगवा की गई उसकी पुत्री का शव गुरुवार को पूर्व मंत्री के आश्रम के पास खाली पड़े प्लाट के गड्ढ़े में दबा मिला।उन्नाव की पुलिस समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन (दर्जा प्राप्त मंत्री) रहे स्वर्गीय फतेहबहादुर सिंह के कब्बाखेड़ा में बनवाए गए दिव्यानंद आश्रम में कार्यरत युवक तक पहुंच गई थी। अहम कड़ी हाथ लगने के बाद पुलिस ने गुरुवार को आश्रम के पास खाली पड़ी जमीन पर खोदाई शुरू कराई। खाली पड़े प्लाट में करीब सात फीट गहरा गड्ढा खोदने पर युवती का शव दफन मिला। इस मामले में आश्रम के कर्मी के साथ मंत्री के पुत्र राजोल सिंह पर शिकंजा कसा है। मंत्री पुत्र जेल में है।उन्नाव में भारी हंगामे के बीच शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह के बनवाए गए आश्रम के बगल प्लाट में दो माह से अधिक समय से लापता युवती का शव मिलने के बाद शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम भारी हंगामे के बीच पुलिस ने कराया। यहां पर बड़े अधिकारियों व नेताओं को बुलाने की मांग कर रहे स्वजन को समझाने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। स्वजन शव लेकर घर चले गए। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस में पांच थानों का फोर्स मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button