भाजपा को तगड़ा झटका, खटीमा से सीएम धामी हारे, भाजपा की 48 सीटों पर बढ़त कायम

सोमेष्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 4940 वोट से जीतीं, उन्हें कुल 25260 वोट मिले। कांग्रेस राजेन्द्र बरकोटी-20320, उपपा किरन आर्या- 412 पीपीआडी दिनेश चंद्र- 149, सपा बलवंत आर्या- 88,आप हरीश चंद्र 567, निर्दलीय गोविंद लाल 192, मधुबाला 716, नोटा-995।
हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश को 44666 वोट मिले। वही उनके देवर बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को39858 वोट मिले। ममता राकेश ने सुबोध राकेश को 4808 वोट से हराया।
खटीमा में भाजपा का तगड़ा झटका
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।
कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल आगे
कर्णप्रयाग से बीजेपी के अनिल नौटियाल 9वें राउंड की गणना के बाद 183 मतों से आगे हो गए हैं।
नरेन्द्रनगर विधानसभा में सभी 13 राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के सुबोध उनियाल 1668 वोटों से आगे। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट के मतगणना बाकी।
हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंजीनियर रवि बहादुर ने 42172 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं भाजपा के सुरेश राठौर को 28796 वोट मिले। 13376 वोट से रवि बहादुर जीते।
सीएम धामी 7225 वोटों से पीछे
खटीमा विधानसभा क्षेत्र के नौवें चरण में भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी को 4079 और कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4372 वोट मिले। भाजपा को कुल 37254 और कांग्रेस को 44479 वोट मिले हैं। सीएम धामी 7225 वोटों से पीछे।
रुद्रपुर विधानसभा सीट की 11 राउंड गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा 14986 वोटों से आगे, उन्हें अब तक कुल 43320 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 28334 वोट मिले, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को मिले 16,526 वोट।

चमोली का अपडेट
बदरीनाथ सीट पर भाजपा के महेंद्र भट्ट 161 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां सातवें राउंड की मतगणना पूर्ण हो गई है। थराली सीट पर भाजपा के भूपाल रामम टम्टा 4655 मतों से आगे है, जबकि कर्णप्रयाग में कांग्रेस के मुकेश नेगी 817 मतो से आगे चल रहे हैं।
किच्छा विधानसभा सीट की 10 राउंड गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ 9259 वोटों से आगे।पिथौरागढ़ नौवें राउंड में भाजपा 22270, कांग्रेस 28338, कांग्रेस 6068 से आगे।
रुद्रपुर विधानसभा सीट की 10 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा 13795 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 39725 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 25930 वोट मिले हैं।
विकासनगर में भाजपा जीती, टिहरी में आगे
विकासनगर सीट से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने चुनाव जीता। मुन्ना सिंह चौहान को 39987 मत मिले। वहीं पूर्व मंत्री नवप्रभात को 35007 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 4980 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।टिहरी विधानसभा में सभी 11 राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय 791 वोटों से आगे। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट की मतगणना बाकी।

Related Articles

Back to top button