adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू-कश्मीर: ईडी ने फारूक अब्दुल्ला से की पूछताछ

श्रीनगर: सांसद डॉ फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को श्रीनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश हुए. एजेंसी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) घोटाले के सिलसिले में तलब किया था. ईडी अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद फारूक अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह चुनाव तक जारी रहेगा.

वे हमें परेशान करना चाहते हैं.’ उन्होंने जम्मू के वरिष्ठ राजनेता प्रो. भीम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और प्रार्थना की. प्रो. भीम सिंह का आज निधन हो गया. गौरतलब है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 27 मई को डॉ फारूक अब्दुल्ला को तलब किया था और उन्हें 31 मई को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा था. इस बीच, सूत्रों ने कहा कि ईडी ने डॉ फारूक से 94.06 करोड़ रुपये के कथित दुरुपयोग के संबंध में पूछताछ की थी. इससे पहले अक्टूबर 2020 में जेकेसीए के कथित घोटाले में जांच एजेंसी द्वारा डॉ फारूक को दो बार तलब किया गया था.

गौरतलब है कि धनशोधन रोकथाम कानून (एपीएमएलए) के तहत पूछताछ की गयी. यह तीसरी बार है जब एजेंसी उनसे मामले में पूछताछ की. ईडी ने इस मामले में 2020 में अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 84 वर्षीय संरक्षक से ईडी इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला ने अतीत में जेकेसीए के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का ‘दुरुपयोग’ किया था और खेल संस्था में इस तरह से नियुक्तियां की थी जिससे बीसीसीआई प्रायोजित कोषों का दुरुपयोग किया जा सके.

Related Articles

Back to top button