adevertisment Adevertiisment banner

पंचतत्व में विलीन हुए सिंगर केके, बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि

कोलकाता। बालीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ यानी केके पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। केके के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी है। इस दौरान केके की अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैंस और कई सितारे शामिल हुए।

इससे पहले मंगलवार शाम को कोलकाता में हुई केके की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असामान्य कुछ भी नहीं मिला है। हालांकि 72 घंटे बाद अंतिम रिपोर्ट मिलेगी।

बता दें कि बुधवार को कोलकाता के रबींद्र सदन में मशहूर गायक को गन सैलूट दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनके सहयोगी मंत्री व बांग्ला फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियां उपस्थित थीं। भारी भीड़ ने उनके पार्थिव शरीर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हालांकि न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने असामान्य मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक केके के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। होटल के कर्मचारियों और कंसर्ट आयोजकों से भी पुलिस सवाल जवाब करेगी। वहीं दूसरी ओर केके की पत्नी व पुत्र बुधवार सुबह कोलकाता पहुंचे थे। इसके बाद गुरुवार को केके के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया। 

केके के पार्थिव शरीर का कोलकाता के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एसएसकेएम में पोस्टमार्टम हुआ। दूसरी ओर केके की पत्नी जया कुन्नथ व पुत्र नकुल कृष्ण कुन्नथ आज सुबह 9:00 बजे कोलकाता पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद वह पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाने की तैयारी में हैं। शाम को मुंबई पहुंच जाएंगे। बताते चलें कि कोलकाता के उल्टाडांगा में गुरूदास महाविद्यालय के नज़रुल मंच में मंगलवार शाम को केके का एक लाइव कंसर्ट आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button