adevertisment Adevertiisment banner

राजधानी दिल्ली में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी, 43 डिग्री सेल्सियस को पार करेगा पारा

नई दिल्ली: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में आज सुबह 8:30 बजे राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान सफदरजंग के क्षेत्र में 27.6, पालम 32, लोधी रोड 25.2, रिज 29.7 और आया नगर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार करने का अनुमान है. दिल्ली में लगातार गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ ही हीट वेव वापसी हो चुकी है, जिसके चलते लोग परेशान हैं. बीते 2 दिन से राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हीट वेव का कहर देखा जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग के द्वारा जो रिपोर्ट जारी की गई है. उसके अनुसार राजधानी दिल्ली में आज मौसम पूरी तरीके से साफ रहेगा. लेकिन विभिन्न जगहों पर दिल्ली के अंदर पारा 43 डिग्री को न सिर्फ पार करेगा बल्कि हीट वेव भी जारी रहेगी. हालांकि शाम के समय राजधानी दिल्ली के बॉर्डर एरिया में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान भी मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है.

Related Articles

Back to top button