adevertisment Adevertiisment banner

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर व पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर के नेतृत्व में  आए निगम के पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और आल इंडिया महापौर संघ के अध्यक्ष श्री नवीन जैन भी मौजूद थे। 
   प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अगस्त माह में रायपुर में होने वाली आल इंडिया मेयर इन काउंसिल के सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। इस दौरान ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के सेक्रेटरी श्री मनोज गुप्ता, श्री विनोद जैन, रायपुर नगर निगम पालिक के पार्षदगण श्री सुंदर जोगी, श्री आकाश तिवारी, श्रीकुमार मेनन, श्री मन्नु विजेता यादव एवम श्री राधेश्याम विभार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button