adevertisment Adevertiisment banner

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 13,734 नए केस दर्ज; सक्रिय मरीज भी घटे

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोरोना वायरस के 13,734 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल यानि सोमवार को देशभर में कोरोना के 16,464 नए मामले दर्ज किए गए थे।

एक्टिव केस भी कम हुए

बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में भी कमी हुई है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 17,897 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 1 लाख 39 हजार 792 हो गई है।

देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 50 हजार 9 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 4 करोड़ 33 लाख 83 हजार 787 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5 लाख 26 हजार 430 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। एक्टिव केस अभी 0.32 फीसद है। मौजूदा रिकवरी रेट 98.49 फीसद है। डेली पाजिटिविटी दर अब 3.34 फीसद है। जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 4.79 फीसद है।

कोरोना के मामलों को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि देश में अब तक कुल 87.58 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 4 लाख 11 हजार 102 लोगों ने टेस्ट कराया है। इसके अलावा इस दौरान कोरोना की 26 लाख 77 हजार 405 डोज भी लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button