adevertisment Adevertiisment banner

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय रेसलरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, बजरंग और विनेश सहित इन्होंने जीते गोल्ड

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने रेसलिंग में नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के रेसलिंग इवेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 गोल्ड मेडल का था जो 2018 गोल्ड कोस्ट में आया था लेकिन इस बार भारत ने 6 गोल्ड सहित कुल 11 मेडल अपने नाम कर लिया है। हालांकि रेसलिंग में भारत ने पिछली बार 12 मेडल जीते थे जिसमें 5 गोल्ड शामिल था। गोल्ड जीतने वाले रेसलर- कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत ने रेसलिंग में 5 मेडल जीते जिसमें से 3 गोल्ड रहा। भारत की तरफ से रेसलिंग इवेंट के दूसरे दिन रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
रवि ने 57 किलोग्राम फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के वेल्सन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने विल्सन को 10-0 से हराया। विनेश फोगाट ने 53 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल में श्रीलंका की पहलवान चमोदिया को हराकर लगातार तीसरा गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा 74 किलोग्राम भारवर्ग में अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रहे नवीन ने पाकिस्तान के ताहिर को 9-0 से हराकर गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत को पूजा सिहाग ने 76 किग्रा और दीपक नेहरा ने पुरुषों के 97 किग्रा फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
रेसलिंग इवेंट के पहले दिन भारत ने 3 गोल्ड सहित 6 मेडल जीते थे। पहले दिन बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने भारत को गोल्ड दिलाया था। इसके अलावा अंशु मलिक ने सिल्वर और मोहित ग्रेवाल और दिव्या काकरान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कनाडा के पहलवान लकलान मैकनील को चित करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कनाडा के पहलवान को 9-2 से हराया। 68 किलोग्राम मुकाबले में भारत के दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराकर गोल्ड जीता। उन्होंने इनाम को 3-0 से हराया।
वुमेंस रेसलिंग के 62 किलोग्राम मुकाबले में साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीता उन्होंने कनाडा की एना गॉडिनेज पिनफॉल यानी चित करके हराया। अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रही अशु मलिक को 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नाइजीरिया की खिलाड़ी ओडूनायो एडिकोरोयो ने 7-4 से हराया।
इसके अलावा भारत की दिव्या काकरान ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रान्ज मेडल जीता। मोहित ग्रेवाल ने 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में जमैका के ग्रेवाल जॅानसन को 6-0 से हराकर ब्रान्ज अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ 2022 की बात करें तो सर्वाधिक मेडलों के मामले में रेसलिंग ने वेटलिफ्टिंग को पीछे छोड़ दिया है। वेटलिफ्टिंग में भारत ने 10 मेडल जीते थे।

Related Articles

Back to top button