adevertisment Adevertiisment banner

गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब से समाज को अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और करुणामय बनाने की शिक्षा मिलती है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को, विशेषकर सिख समुदाय को मेरी ओर से बधाई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र शिक्षा लाखों लोगों को शक्ति देती है और हमारे समाज को अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और दयालु बनाती है।’ मालूम हो कि यह अवसर 1604 में पांचवें गुरु अर्जन देव की देखरेख में सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब के संकलन के पूरा होने का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button