adevertisment Adevertiisment banner

मानहानि केस में राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक मिली जमानत, 3 मई को अगली सुनवाई

सूरत। मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी सोमवार को सूरत के सेशंस कोर्ट पहुंचे थे। उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत दे दी गई है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 3 मई को होगी।

मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा के खिलाफ अपील दायर करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सूरत के लिए फ्लाइट में रवाना हुए। राहुल गांधी की तरफ से आज दो याचिका दाखिल की , जिसमें एक में लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती दी और कोर्ट के फैसले को रद्द करने की मांग की जाएगी। वहीं,  दूसरे में रेगुलर जमानत याचिका दाखिल की जाएगी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई होगी। मानहानि मामले   में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद वह सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल करने जा रहे हैं। राहुल कोर्ट में रेग्यूलर बेल के लिए भी अर्जी दाखिल करेंगे। उनके सूरत रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा   उनसे मिलने राहुल गांधी  के घर पहुंचीं। इससे पहले सोनिया गांधी ने भी उनसे मुलाकात की थी।

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनके साथ कोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   के साथ कोर्ट तक जाएंगे। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि गुजरात की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सूरत जाने से रोकने के लिए अवैध गिरफ्तारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा है कि भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा बार-बार बेनकाब हो रहा है, हम कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग करते हैं।

Related Articles

Back to top button