adevertisment Adevertiisment banner
Trending

किसान आंदोलन पर रिहान ने किया ट्वीट, भड़की कंगना, कहा- ये आतंकवादी हैं जो…

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन की हुंकार सात समंदर पार भी पहुंच रही है। किसानों की आवाज मशहूर सिंगर और परफॉर्मर रिहाना तक भी पहुंची है। रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है, जिसे लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हमला किया है।

रिहाना ने ट्विटर पर एक न्यूज शेयर की है, जिसमें किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र है। लेख में बताया गया है कि कैसे किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा की कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

जब रिहाना को भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के बारे में पता चला तो वे भी चुप नहीं रह सकीं। रिहाना ने खबर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest.

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1356640083546406913

रिहाना के ट्वीट पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा- इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं। ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ। हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।

Related Articles

Back to top button