adevertisment Adevertiisment banner
Trending

टीम इंडिया के कैप्टन कोहली ने कहा- टीम की बैठक में किसान आंदोलन पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों आंदोलन इस वक्त देश का बड़ा मुद्दा बन गया है। इतना ही नहीं देश के हर कोने में  में हर जगह किसानों के प्रदर्शन के ही चर्चे हैं। इस बीच खेल जगत भी इस चर्चा से अछूता नहीं है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को बताया कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मौजूदा प्रदर्शन का मसला टीम बैठक में उठा जिसमें सभी ने अपने विचार रखे।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने इस संक्षिप्त बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया। इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्‍ट के बाद विराट पेरेंटिंग लीव पर भारत वापस लौट आए थे। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टीम बैठक में इस पर बात की। सभी ने अपनी राय रखी”।

बुधवार को कोहली , सचिन तेंदुलकर, कोच रवि शास्त्री समेत कई भारतीय क्रिकेट सितारों ने किसानों के प्रदर्शन पर अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद देश में एकजुटता बनाये रखने की अपील की थी। कोहली ने ट्वीट किया था,‘‘असहमति के इस दौर में एकजुटता बनाए रखें.किसान देश का अभिन्न अंग हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच आपसी सहमति से कोई हल निकल आएगा”।

Related Articles

Back to top button