adevertisment Adevertiisment banner

अतीक-अशरफ हत्याकांड के शूटरों को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस, वापस जाएंगे प्रतापगढ़ जेल

प्रयागराज। माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद मामले में सरेंडर करने वाले तीन शूटरों को सीजीएम कोर्ट के समक्ष 18 अप्रैल को पुलिस ने पेश किया था, जिसमें कोर्ट ने तीनों को 4 दिन की रिमांड पर मंजूरी दी थी। शनिवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस तीनों को पेश करेगी और प्रतापगढ़ जेल वापस भेज देगी।

जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल में माफिया बंधु की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में शूटर लवलेश तिवारी अरुण मौर्य और सनी सिंह को पुलिस ने 18 अप्रैल को सीजीएम कोर्ट के समक्ष पेश किया था। कोर्ट ने तीनों हत्यारों को 4 दिन की रिमांड की मंजूरी दी थी। जहां एसआईटी ने तीनों से चार दिनों तक कई राउंड में पूछताछ कर अहम सुराग जुटा किये।

शनिवार को 4 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीजेएम कोर्ट ने 18 अप्रैल दोपहर 2 बजे से 23 अप्रैल शाम 5 बजे तक पुलिस रिमांड दिया था। हालांकि रविवार होने के नाते तीनों शूटर को सीजीएम कोर्ट में पेश ना करके रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष शाम 5 बजे पेश किया जाएगा। जिसके बाद वापस तीनों को प्रतापगढ़ जेल भेज दिया जाएगा। रिमांड मजिस्ट्रेट को पुलिस रिमांड बढ़ाने का अधिकार नहीं है।

Related Articles

Back to top button