adevertisment Adevertiisment banner

प्रयागराज: पकड़ से दूर माफिया अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन, बढ़ाई जा सकती है इनामी राशि

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही नामजद आरोपी शाइस्ता परवीन पर पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था। वहीं अब इक बार फिर से इनाम की राशि बढ़ने की जानकारी सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अब इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि जल्दी ही शाइस्ता पर ईनाम राशि बढ़ाई जाएगी।

पुलिस का मानना है कि फरार शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के बाद उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े कई राज सामने आएंगे।
24 फरवरी को उमेशपाल की हत्या किए जाने के मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को साजिशकर्ता बनाये जाने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी। जिसके बाद प्रयागराज पुलिस ने फरार शाइस्ता को कई राज्यो की पुलिस, एसटीएफ तलाश कर रही है।

उधर पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के हाथ न आने पर इनाम 50 हजार कर दिया गया था। अभी तक पुलिस शाइस्ता को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसके बाद अब पुलिस शाइस्ता परवीन पर एक लाख रुपए की ईनाम राशि बढ़ाने का प्रताव तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि जल्दी ही ईनाम की राशि एक लाख की जाएगी।

Related Articles

Back to top button