adevertisment Adevertiisment banner

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की सेल्फी विद अमृत महोत्सव महाअभियान की शुरुआत

लखनऊ। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी के गोसाईगंज ब्लॉक स्थित काजीखेड़ा गांव से सेल्फी विद अमृत महोत्सव हैशटैग (#SelfieWithAmritSarovar) महाअभियान की शुरुआत की है। उपमुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर के परिसर में निर्मित सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर अमृत सरोवरों के रखरखाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

डिप्टी सीएम की अपील पर हजारों सेल्फी के साथ ट्विटर ट्रेंडिंग में #SelfieWithAmritSarovar टॉप 3 में रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने गांव के अमृत सरोवरों के साथ सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ पोस्ट किया। स्वच्छता अभियान के साथ पर्यावरण पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेल्फी विद अमृत सरोवर अभियान के माध्यम से हमें जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना होगा और लोगों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर गांव के तीर्थ स्थल हैं। इन्हें स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button