adevertisment Adevertiisment banner

मुजफ्फरनगर: विवाद में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक ने ट्रैक्टर से दूसरे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव में तेजवीर सिंह (56) को उसके भाई सुखपाल ने खेत में घुसने से रोकने पर ट्रैक्टर से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि इस संबंध में सुखपाल समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तेजवीर के बेटे सोनू द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, हंगामा तब शुरू हुआ जब उसके पिता ने अपने खेत में ट्रैक्टर के प्रवेश पर आपत्ति जताई। शिकायतकर्ता के अनुसार तेजवीर सिंह को रोकने की कोशिश के दौरान सुखपाल ने उसे ट्रैक्टर से टक्कर मार दी, जिससे उसकी (तेजवीर सिंह की) मौत हो गई। गौतम ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button