adevertisment Adevertiisment banner

बांदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 100 किग्रा गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

बांदा। जिले के बिसंडा क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को 100 किलोग्राम गांजा बरामद कर पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने संवाददाताओं को बताया कि बिसंडा पुलिस ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर कोइलाहे पुरवा के पास छापेमारी कर पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बतायी जाती है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में आलोक सिंह और विकास यादव बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले हैं, जबकि शिवशंकर तिवारी, लवलेश और पप्पू राजपूत बांदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस हिरासत में तस्करों ने बताया कि बरामद गांजा बिहार से खरीद कर बांदा जिले में बेचने की योजना थी। उन्होंने बताया कि सभी गांजा तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button