adevertisment Adevertiisment banner

कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव के खिलाफ प्राचार्य को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने यहां के एक इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति के सचिव के खिलाफ कॉलेज के प्राचार्य को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव के किसान इंटर कॉलेज के प्रबंधन समिति के सचिव नरेंद्र कुमार मलिक पर कॉलेज के प्राचार्य यशपाल सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवव्रत वाजपेयी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने इस संबंध में प्राचार्य की पत्नी विमलेश देवी की शिकायत पर नरेंद्र कुमार मलिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

सीओ ने बताया कि अपनी शिकायत में विमलेश देवी ने आरोप लगाया है कि कॉलेज सचिव के प्रताड़ना के कारण उनके पति दबाव में थे जिसके बाद उन्होंने 20 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। विमलेश ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव अवैध काम के लिए उनके पति पर दबाव बना रहा था और उनको लगातार परेशान कर रहा था।

Related Articles

Back to top button