adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: जेसीबी की चपेट में आने से दादा-नाती की मौत, परिजनों में कोहराम

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के हरखुपर गांव में सोमवार की सुबह जेसीबी की चपेट में आने से दादा-नाती की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हरखपुर निवासी शंकर बिंद 55 वर्ष अपने कच्‍चे मकान को तोड़वाने के लिए जेसीबी मंगवाया थे। सुबह मकान तोड़ने के लिए जेसीबी पहुंची।

कार्य देखने के लिए शंकर बिंद अपने छह वर्ष के नाती अंकित को लेकर बैठे थे कि अचानक जेसीबी का चालक जेसीबी को बैक कर रहा था तभी दादा-नाती चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नंदलाल बिंद के तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।   

Related Articles

Back to top button