adevertisment Adevertiisment banner

बस्ती मे रिश्वत लेते महिला लेखपाल गिरफ्तार, एसडीएम ने किया निलंबित

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के सदर तहसील क्षेत्र मे तैनात एक महिला लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तहसील क्षेत्र के तेनुई ग्राम निवासियो से महिला लेखपाल द्वारा घरौनी का प्रमाण पत्र देने के नाम पर प्रत्येक लोगो से एक-एक हजार रूपये का घूस मांगा जा रहा था जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान यादव ने एंटी करप्शन की टीम को किया था।

मंगलवार को महिला लेखपाल मुदिता श्रीवास्तव को एंटी करप्शन की टीम द्वारा एक फोटो कापी की दुकान से घूस के बीस हजार रूपए सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है, आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button