adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: सीएम आवास के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, बीजेपी विधायक पर लगाया यह गंभीर आरोप

लखननऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मी जब तक उसे बचाते वह बुरी तरह झुलस चुका था। आनन-फानन में युवक को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी में भर्ती कराया गया है।

आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक का नाम आनंद मिश्र है बताया जा रहा है, जो प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला है। आनंद ने सफीपुर उन्नाव के बीजेपी विधायक बंबा लाल दिवाकर पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़ित ने बताया कि विधायक उनका और उनके पूरे परिवार का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए परेशान होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने सुसाइड का प्रयास किया है।

कई बार हुई आत्महत्या की कोशिश
लखनऊमें मुख्यमंत्री आवास या फिर विधानसभा व लोकभवन के सामने कई बार आत्महत्या की कोशिश की गई है, लेकिन बहुत बार सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता की वजह से उन्हें रोक लिया गया। काफी दिनों बाद आज ऐसा हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया है, यहां तक कि वह आग लगाने में भी सफल रहा।

Related Articles

Back to top button