adevertisment Adevertiisment banner

मऊ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

मऊ। मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि जिले के रानीपुर क्षेत्र में असलपुर पुलिया के पास बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की मगर उन्‍होंने पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाश की शिनाख्‍त 25 हजार रुपये के इनामी अरुण राजभर (26) के रूप में हुई है और उसपर 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button