adevertisment Adevertiisment banner

ललितपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले में महरौनी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मडावरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतवाँस निवासी मुलायम खां (62) और उस्मान (72) आज दोपहर बाइक से कोतवाली महरौनी क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में अपने निजी कार्य से आए थे। काम निपटा कर अपनी बाइक से गांव वापिस जा रहे थे कि ग्राम खिरिया लटकनजू के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने के कारण अधिक रक्तश्राव हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना कोतवाली महरौनी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी आयी, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button