adevertisment Adevertiisment banner

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में असलहा तस्कर गिरफ्तार, चार तमंचा बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला बदलापुर थाने की पुलिस और असलहा तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बदलापुर पुलिस टीम द्वारा नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान, तलाश वांछित अभियुक्त व अवैध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर अपराधी जो अवैध असलहों का व्यापार करते है, बटाऊबीर शाहपुर की तरफ से अवैध असलहों की बड़ी खेप लेकर कहीं सप्लाई करने की नीयत से आ रहे है, यदि जल्दी किया जाय तो उनको पकड़ा जा सकते है।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनीत राय द्वारा पुलिस टीम तैयार कर बदलापुर -शाहगंज रोड पर स्थित सरोखनपुर हाईवे अन्डर पास पुलिया के पास सघन चेकिंग लगायी गयी ,चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल तेज गति से आती दिखायी पड़ी। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया जाने पर उक्त अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही से अभियुक्त संतोष सिंह उर्फ रामदास उर्फ भोदू पुत्र रविकान्त सिंह नि. जजौली थाना भीमपूरा जनपद बलिया गोली लगने से घायल होकर गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार असलहा तस्कर के विरुद्ध जौनपुर, मऊ व बलिया में कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 4 तमन्चा , 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस, 315 बोर, 02 खोखा कारतूस , 315 बोर, 1 मिस कारतूस, 315 बोर और 1 मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो बरंग काली बिना नम्बर प्लेट तथा जामा तलाशी से नगद 1460 रूपया बरामद हुआ तथा एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button