पहलवानों का धरना सातवें दिन भी जारी, समर्थन देने प्रियंका गांधी पहुंची जंतर मंतर, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए आज शनिवार सुबह दिल्ली के जंतर मंतर पहुंची। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने का शनिवार को सातवां दिन है।

शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का धरना जारी है। प्रियंका गांधी ने पहलवानों से मुलाकात के बाद कहा, 2 एफआईआर दर्ज हुए हैं लेकिन कॉपी नहीं मिली है। जब दो एफआईआर दर्ज हुए है तो कॉपी क्यों नहीं दी।

इसके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि जांच चल रही है तो अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा, बहुत सारी लड़कियां है जिनके साथ ऐसा हुआ है। मैं समझना चाहती हूं ति सरकार इनको क्यों बचा रही है। प्रधानमंत्री से मेरी कोई उम्मीद नहीं है। मेडल लेकर आए तो घर बुलाया, अब क्यों नहीं बुला रहे हैं। इस आदमी (बृजभूषण शरण सिंह) को बचाने के लिए इतना क्यों किया जा रहा है।

बृजभूषण शरण के खिलाफ एफआईआर
बता दें कि शुक्रवार को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में दो एफआईआर दर्ज की। इनमें एक नाबालिग पहलवान की शिकायत पर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दोनों शिकायतों पर जांच की जा रही है। इसके पहले पहलवानों को एफआईआर के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button