गाजीपुर: भाजपा के बागी प्रत्याशियों को पार्टी ने छह साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

गाजीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने नगर निकाय चुनाव 2023 में जिले कि विभिन्न नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है । 

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया की नगरपालिका जमानिया से अनिल कुमार गुप्ता, नगर पंचायत दिलदार नगर से अमित जायसवाल,नगर पालिका मुहम्मदाबाद से तेज बहादुर यादव तथा नगर पंचायत सादात से शिवानंद सिंह और यशवंत वर्मा को पार्टी से निष्का कर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष सिंह ने स्पष्ट रुप से बताया कि यदि इन निष्कासित लोगों के मदद में कोई भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करेगा तो उसके खिलाफ भी पार्टी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होगी। पार्टी संगठनात्मक रुप से किसी भी प्रकार कि अनुशासनहीनता सहन नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button