adevertisment Adevertiisment banner

Asthma: इस रोग से पीड़ित महिलायें नहीं बनाना चाहती है शारीरिक संबंध, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

लखनऊ। अस्थमा पीड़ित महिलाओं में सेक्स को लेकर अरुचि हो सकती है। यानी की सामान्य महिलाओं की अपेक्षा अस्थमा पीड़ित महिलाओं में सेक्स को लेकर 30 प्रतिशत तक रुचि कम हो जाती है। अस्थमा सेक्स लाइफ को प्रभावित करता है। यह कहना है केजीएमयू स्थित पलमोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.वेद प्रकाश का।

प्रो.वेद प्रकाश ने बताया कि एक शोध में यह बात निकलकर सामने आई है कि अस्थमा पीड़ित महिलाओं में कमोत्तेजना, यौन संतुष्टि, दर्द और यौन क्रिया में कमी देखी गई। यह शोध 25.8 प्रतिशत अस्थमा पीड़ित महिलाओं और 17.1 प्रतिशत सामान्य महिलाओं पर किया गया है। डॉ.वेद के मुताबिक अस्थमा की चपेट में आने के बाद बहुत सी महिलाओं की सेक्स लाइफ प्रभावित होती है। ऐसे में जिन महिलाओं की बीमारी नियंत्रण में नहीं है,उन्हें चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेक्स लाइफ प्रभावित होने से वैवाहिक जीवन पर असर पड़ सकता है। अस्थमा दो लोगों के बीच खीझ पैदा करने स्थित का निर्माण कर सकता है। जो मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि यदि सेक्स के दौरान सांस लेने की तकलीफ होती है, तो भी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। ताकि जीवन सामान्य हो सके।

Related Articles

Back to top button