adevertisment Adevertiisment banner

अतीक हत्याकांड: शूटर लवलेश तिवारी प्रतापगढ़ जेल में चला रहा Facebook? लगातार हो रहा भड़काऊ पोस्‍ट

प्रतापगढ़। माफिया से राजनेता बने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपियों में शामिल बांदा का रहने वाला लवलेश तिवारी जो इस वक्त यूपी के प्रतापगढ़ जेल में बंद है लेकिन वह फेसबुक पर अभी सक्रिय है। बांदा पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट का गंभीरता से संज्ञान लिया है। पुलिस के अनुसार, ये पोस्ट प्रकृति में भड़काऊ और घृणास्पद हैं। महाराज लवलेश तिवारी चूचू नाम के अकाउंट्स में से एक को बंद कर दिया गया है।

बांदा के एसपी अभिनंदन ने बताया कि तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने वाले व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है। हमने जांच शुरू कर दी है। यह गंभीर मामला है। तिवारी उन तीन हत्यारों में से एक है, जिन्होंने 15 अप्रैल को प्रयागराज में पुलिस हिरासत में अतीक और अशरफ की हत्या की थी। 19 अप्रैल को साझा किए गए एक पोस्ट में पूछा गया कि क्या लोग तिवारी का समर्थन करते हैं। पोस्ट को 42 लाइक्स और छह कमेंट्स के साथ 326 वोट मिले।

कोई और संभाल रहा तिवारी का एफबी अकाउंट: पुलिस

एक अन्य अकाउंट में, तिवारी की अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर 24 अप्रैल को शेयर की गई थी। इसी तरह की तस्वीर 19 अप्रैल को एक अन्य प्रोफाइल में पोस्ट की गई थी जो बंद है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य लोगों के पास तिवारी के अकाउंट का एक्सेस है, जो उसकी ओर से पोस्ट कर रहे हैं। तिवारी बांदा का रहना वाला है, जहां उसका परिवार रहता है।

Related Articles

Back to top button