adevertisment Adevertiisment banner

निकाय चुनाव : डीएम वाराणसी ने नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाया

वाराणसी। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के गुरुवार को हुए मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु नागरिक सुरक्षा के 265 स्वयंसेवकों को जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन एवं वृद्ध जनों के सहयोग हेतु लगाया गया था। जिन के सहयोग से लगभग 500 वृद्धजनों एवं दिव्यांग जनों को मतदान केंद्र पर सहयोग प्रदान किया गया।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के पर्यवेक्षण में जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी आर पी सिंह द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर नागरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की तैनाती कराई गई थी। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिंगम तथा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मुथा अशोक जैन ने भी आज मतदान दिवस को भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया। मुख्य रूप से उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न प्रखंडों के डिविजनल वार्डन निधि देव अग्रवाल, संजय कुमार राय, वी .वी. सुंदर शास्त्री, विनय कुमार मिश्रा, कन्हैया लाल यादव, मंगल कुमार, श्रीभाल शास्त्री, अविनाश अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button