adevertisment Adevertiisment banner

पहलवानों के विरोध के बीच अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, कहा- क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात…

अयोध्या। दिल्ली में पहलवानों के विरोध के बीच कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह आज गुरुवार अयोध्या पहुंचे और मंदिरों में दर्शन-पूजन। इस दौरान उन्होंने मीडिया बातचीत के दौरान कबीर दास को दोहा सुनाते हुए कहा कि क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात। मैं अदालत के फैसले को स्वीकार करता हूं और उस पर मुझे भरोसा है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरा अयोध्या का कार्यक्रम पहले से था तय। इसके साथ ही उन्होंने कहा बच्चों के भविष्य सुधारने का करता रहूंगा काम। मेरा किसी से कोई द्वेष और बैर नहीं है। किसी से कोई बदला भी नहीं लेना है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

‘किसी से कोई नहीं बदला लेना है’
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि जहां तक आपको जिज्ञासा है मैं ये कहना चाहता हूं की क्षमा बड़न को चाहिये, छोटन को उत्पात। का रहीम हरी का घट्यो, जो भृगु मारी लात। जिसका जो स्वभाव है। मेरा स्वभाव है। बच्चों के भविष्य सुधारने का काम करता रहूंगा। मुझे न किसी से कोई द्वेष न बैर है न ही कोई भाव है और न ही किसी से कोई बदला लेना है।

Related Articles

Back to top button