adevertisment Adevertiisment banner

मुख्यमंत्री योगी ने लांच किया ‘खेलो इंडिया’ का ‘लोगो’, एंथम, मैस्कॉट, जर्सी और टॉर्च, केंद्रीय खेल मंत्री भी रहे मौजूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लोगो, शुभंकर, एंथम और जर्सी लॉन्च किया। इस दौरान केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और यूपी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए है। बता दें कि 25 मई से यूपी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कभी इस राज्य को दंगों के लिए जाना जाता था पर अब यहां के दंगल के लिए जाना जाएगा जो हमारे पहलवान आकर करेंगे। कभी यहां पर गोलियां बरसती थी दूसरे ढंग से अब हमारे राइफल शूटिंग में हमारे मेडलिस्ट यहां से खड़े होंगे और मेडल जीतने का काम करेंगें। 

बता दें कि, खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन प्रदेश के 4 जनपदों (लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर एवं गौतमबुद्धनगर) तथा दिल्ली में 25 मई, 2023 से 3 जून, 2023 तक किया जाएगा। इस आयोजन में 21 खेलों में देश के 200 विश्वविद्यालयों के 4,705 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Back to top button