adevertisment Adevertiisment banner

बलिया: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

बलिया। जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 साल की लड़की को कथित रूप से बहला फुसलाकर हरियाणा ले जाने और फिर वहां उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी को गत 18 अप्रैल को उसी के गांव के रहने वाले संदीप व आशुतोष बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में संदीप और आशुतोष के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने बयान दिया है कि संदीप और आशुतोष उसे बहला फुसलाकर हरियाणा स्थित गुरुग्राम ले गए तथा उससे बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button