adevertisment Adevertiisment banner

डीजे की धुन पर अमेठी में जमकर चले लात घुंसे, सेना के जवान को नशे में धुत बारातियों ने जमकर पीटा

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र जायस के एक गांव में शुक्रवार की देर रात मांगलिक कार्यक्रम में डीजे पर मनमाफिक गाना न बजने पर बवाल हो गया। भतीजे को बचाने आये सेना के जवान को नशे में धुत बरातियों ने जमकर पीटा। जिससे सेवा का जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहले डायल 112 फिर चौकी पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।

कोतवाली जायस क्षेत्र के गांव खरौली में दलित राम किशोर के बेटी की शादी शुक्रवार को थी। थाना फुरसतगंज के दहिरामऊ से बारात यहां आई थी। देर रात शादी समारोह में द्वार पूजा के लिए डीजे पर डांस चल रहा था। उसी दौरान गांव के ही रहने वाले शिवम व उसके कुछ साथी बज रहे डीजे पर गाने को लेकर आपत्ति जताई और गाना बदलकर बजाने के लिए कहा।

बस यही बात बरातियों को नागवार गुजरी। नशे में धुत बराती हाथापाई पर उतर आए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने शिवम के परिजनों को दी। सूचना पर शिवम के चाचा अंकित जो सेना के जवान है वह मौके पर पहुंचे। नशे में धुत बरातियों ने जवान अंकित व उनके साथ आये सभी लोगों की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में सेना के जवान अंकित को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की सूचना रात में ही डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ अधिक देख उसने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। डायल 112 व चौकी पुलिस ने मामले को शांत कराया और शांतिपूर्वक मांगलिक कार्यक्रम को निपटाने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button