adevertisment Adevertiisment banner

नोएडा में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी और बच्चे की मौत, दो घायल

नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 160 के पास शनिवार सुबह एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दंपति और उनके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता (25) अपनी पत्नी शिवानी गुप्ता (23), उसकी बहन शीतल शर्मा (18), बुआ सुमन गुप्ता और तीन महीने के अपने बच्चे के साथ आगरा जिले में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कार से शनिवार सुबह करीब पांच बजे नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 160 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। घटना में गंभीर रूप से घायल कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जहां कार्तिक गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्त ने बताया कि कार्तिक के तीन महीने के बच्चे और सुमन गुप्ता को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने शिवानी को भी मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button