adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर से डीजे-बैंड लेकर जा रहा पिकअप ट्रक में घुसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया जनपद के रसड़ा में हुई।   डीजे लेकर जा रहा पिकअप बेकाबू हो गया और ट्रक में जा घुसा।

मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी अंकित कुमार (18), मुकेश कुमार (19) और अजय कुमार (17) तीनों युवक शनिवार की रात डीजे लेकर बलिया जा रहे थे। तभी बलिया जिले के रसड़ा के पास खड़ी ट्रक में डीजे लदा मैजिक वाहन अनियंत्रिक होकर ट्रक में जा घुसा।

इसमें अंकित और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल बलिया के लिए भेज दिया गया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप
घटना में गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने पर गैर जनपद के लिए रेफर कर दिया गया। वही इस हादसे के बाद गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button