adevertisment Adevertiisment banner

BBAU-बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय व साउथ एशियन यूनिवर्सिटी थाईलैंड के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

BBAU व थाईलैंड के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

BBAU- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग व साउथ एशियन यूनिवर्सिटी थाईलैंड के मध्य दिनाँक 6 अगस्त को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता दोनों देशों के मध्य शिक्षा, शोध एवं अन्य अतिरिक्त गतिविधियों से संबंधित है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के मध्य पारस्परिक संबंधों एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देना है।
BBAU के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि वैश्विक स्तर पर संबंधों को स्थापित करने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षा के क्षेत्र को और खासकर विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया जाये। क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही विभिन्न क्षेत्रों की राह स्पष्ट होती है।https://youtu.be/hJJE9T9boXY?si=USnE0NmtJ_wxQYnj

https://youtu.be/kWfGezvd9Qk?si=mYk1OrbbsHRcmdGk
‌ साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से आये डॉ० पॉन पुतनकोन ने समझौता ज्ञापन के संदर्भ में कहा कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य यही है कि दोनों देशों के विद्यार्थी एक -दूसरे देश की संस्कृतियों को जानने का प्रयास करें। एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी के साथ‌ भाईचारे की भावना को विकसित किया जाये।
कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ० अश्विनी कुमार सिंह, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० एम. रवि कुमार वेजेन्दला , विक्टर बाबू एवं डॉ० सुभाष मिश्रा मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button