adevertisment Adevertiisment banner

UP CRIME-LU के पास डिवाइडर पर सो रही विक्षिप्त महिला से रेप का प्रयास, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा

मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो के सामने गुरुवार देर रात महिला एक डिवाइडर पर सो रही थी। इसी दौरान एक नशेबाज वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

UP CRIME-राजधानी लखनऊ में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो के सामने गुरुवार देर रात महिला एक डिवाइडर पर सो रही थी। इसी दौरान एक नशेबाज वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

हसनगंज SHO ​​राजकुमार ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया।
डीसीपी (सेंट्रल) अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, "गुरुवार रात करीब 10 बजे एक राहगीर ने व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ करते देखा और पुलिस को सूचित किया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।"

उन्होंने आगे कहा कि: "महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच है और वह सड़कों पर रहती है। आरोपी भी मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता है। उसने अपनी पहचान लखीमपुर खीरी के 40-45 साल के अनिल के रूप में बताई। वह भी फुटपाथ पर रहता है और " जीविका के लिए" भीख मांगता है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, महिला मेट्रो स्टेशन के पास चबूतरे पर नग्न अवस्था में लेटी हुई थी और आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था|

उन्होंने कहा, "मैंने पहले उस आदमी की पिटाई करके महिला को बचाया और फिर पुलिस को सूचित किया।"
SHO ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button