adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-आर्यकुल कॉलेज में मनाया गया करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस दिवस

आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में आज करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस यानी की सीजीएमपी दिवस मनाया गया।

https://youtu.be/0uxUGhej_xM?si=nFBJegZT2nyYVnC1

UP NEWS-लखनऊ के बिजनौर स्थित आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में आज करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस यानी की सीजीएमपी दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने के लिए कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने आर्यकुल कॉलेज की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। 

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने विद्यार्थियों  को संबोधित करते हुए कहा कि आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च फार्मास्युटिकल पेशेवरों की अगली पीढ़ी का पोषण करने, उनमें उत्कृष्टता, गुणवत्ता और अच्छे विनिर्माण प्रथाओं (सीजीएमपी) जैसे उद्योग मानकों के अनुपालन के मूल्यों को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है। हम इस तरह के और अधिक समृद्ध होने की आशा करते हैं। कॉलेज को विश्वास है कि हमारे छात्र फार्मास्युटिकल विज्ञान के क्षेत्र में चमकते रहेंगे।

कॉलेज में छात्र व छात्राओं के ज्ञान का आकलन करने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें बी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा छवि, बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र प्रत्यक्ष पटेल, बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र शिवांग दुबे, तृतीय वर्ष के छात्र अमन चौधरी, डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित सिंह और बी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम पाण्डेय विजेता हुए।

इस दौरान कार्यक्रम में आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च के डॉ. काशिफ़ शकील, प्रियंका केशरवानी, डॉ. स्नेहा सिंह, ममता पाण्डेय, अंशिका शुक्ला, रॉनी व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button