adevertisment Adevertiisment banner

एलडीए जल्द शुरू करेगा डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर आॅडिटोरियम को संवारने का काम

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को अधिकारियों व अभियंताओं के साथ बैठक करके इस सम्बंध में दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आॅडिटोरियम में सफाई, रंगाई-पुताई, स्टेज, पैनलिंग, फ्लोरिंग, ब्रिक वर्क, लाइटिंग व साउंड सिस्टम समेत मरम्मत आदि के जो भी कार्य होने हैं

https://youtu.be/jhjEMqzSN0k?si=ogqSW3tLzUoNTX5o

लखनऊ विकास प्राधिकरण जल्द ही डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर आॅडिटोरियम को संवारने का कार्य शुरू करेगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को अधिकारियों व अभियंताओं के साथ बैठक करके इस सम्बंध में दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आॅडिटोरियम में सफाई, रंगाई-पुताई, स्टेज, पैनलिंग, फ्लोरिंग, ब्रिक वर्क, लाइटिंग व साउंड सिस्टम समेत मरम्मत आदि के जो भी कार्य होने हैं, उनके आगणन का पुनः परीक्षण करा लिया जाए। इसमें जो कार्य अति महत्वपूर्ण हैं, उन्हें प्रथम फेज में पूर्ण कराते हुए आॅडिटोरियम का संचालन शुरू करा दिया जाए, जिससे कि लोग इस आॅडिटोरियम का लाभ उठा सकें।

     बैठक के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा स्मार्ट सिटी, शासकीय परियोजनाओं व अवस्थापना निधि के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी। इसमें हैप्पीनेस पार्क के कार्य की प्रगति शिथिल पाये जाने पर उपाध्यक्ष ने सम्बंधित फर्म के प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वहीं, फ्रैंगरेंस पार्क के सम्बंध में उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क की थीम के आधार पर यहां  विभिन्न प्रजातियों के खुशबूदार पौधों लगाये जाएं तथा पौधों के चयन के लिए एन0बी0आर0आई के अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जाए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने यू0पी0 दर्शन पार्क की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क के फ्रंट फसाड, स्टोर रूम, वाॅटर बाॅडी, कियास्क एवं बेंच आदि के कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लिया जाए।

      वहीं, जनेश्वर मिश्र पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन लगाने वाली फर्म द्वारा निर्धारित थीम पर स्क्रिप्ट न दिये जाने पर एक लाख रूपये का जुर्माना रोपित करने के निर्देश दिये गये। इस क्रम में उपाध्यक्ष द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, झीलों की सफाई एवं हेरिटेज जोन में कराये जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्योें की भी समीक्षा की गयी, जिसमें उन्होंने समय-सीमा निर्धारित करते हुए अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, मुख्य अभियंता ए0के0 सिंह, अधिशासी अभियंता नवनीत शर्मा, मनोज सागर, के0के0 बंसला, अजीत कुमार व पी0आई0यू0 के प्रभारी ए0के0 सिंह सेंगर समेत अन्य सम्बंधित अभियंता व ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button