adevertisment Adevertiisment banner

विवाहिता पर प्राण घातक हमला करने वालों को महीनो बाद नहीं गिरफ्तार कर सकी पिपरी पुलिस

पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव की एक विवाहिता की शादी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही और दहेज लाने की डिमांड शुरू हो गई दहेज की रकम न मिलने पर ससुराल में विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट गाली गलौज और उसके साथ जुल्म अत्याचार किया जाना शुरू कर दिया अत्याचार की हद तो तब पार हो गई जब जलती हुई लकड़ी से विवाहिता को जलाने का प्रयास ससुरालियों द्वारा किया गया था इतना ही नहीं शादी में मिले सोने चांदी के जेवर पास मे रहे नगद रुपये भी मारपीट कर विवाहिता से छीन लिए गए मामले को लेकर बिरादरी व रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल के लोग मानने को तैयार नही हुए और उनका अत्याचार कम नहीं हुआ बार-बार मारपीट से प्रताड़ित होकर विवाहिता जान बचाकर भाग कर मायके आई और अपने पिता को मामले की पूरी जानकारी दी पीड़ित पिता ने मामले की सूचना पिपरी थाना पुलिस को 25 सितम्बर को दिया पिता के प्रार्थना पत्र मे पिपरी थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मार पीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन मुकदमा दर्ज करने को लगभग 1 महीने बीत रहे है और अभी तक पिपरी पुलिस ने विवाहिता पर अत्याचार करने वाले उसके ससुरालियों को गिरफ्तार नहीं किया है जांच के नाम पर पुलिस मामले में लीपा पोती करने में लगी है पीड़ित पिता ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए मुकदमे के नामजद अभियुक्तों पति इन्द्रेश केशरवानी समेत जेठ जेठानी सास आदि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है

Related Articles

Back to top button