आज के दिन की महत्यपूर्ण यादें——
1 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:—-
पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में 1755 को आये भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
ब्रिटेन के उपनिवेशों में 1765 को स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
जॉन एडम्स 1800 को व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
कलकत्ता में 1881 को ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
पनामा 1903 में पूर्ण रुप से स्वतंत्र हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत 1913 में की।
फिनिश ध्वज वाहक फिनेयर वायुसेवा एयरो ओय में 1923 में शुरू हो गया।
पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का 1946 में गठन किया गया।
भारत में 1950 में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
जय नारायण ने 1952 में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1956 में कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1956 में मध्य प्रदेश,केरल,आन्ध्र प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
राजधानी दिल्ली 1956 में केन्द्र शासित राज्य बनी
1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना।
1966 में चण्डीगढ़ राज्य की स्थापना।
1972 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।
1973 में मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
संयुक्त राष्ट्र ने 1974 में पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
बोलिविया में 1979 में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
संयुक्त राष्ट्र में 2005 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति :—-
प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का जन्म 1924 में हुआ।
उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़वी देसनावी का जन्म 1930 में हुआ।
हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका प्रभा खेतान का जन्म 1942 में हुआ।
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार का जन्म 1948 में हुआ।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का जन्म 1964 को था।
अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म 1973 में हुआ।
अभिनेत्री रूबी भाटिया का जन्म 1973 में हुआ।
1987 को अभिनेत्री “इलियाना डिक्रूज” का जन्म हुआ था।
1 नवंबर को हुए निधन :—-
प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का 1980 में निधन।
आज के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :—-
करवा चौथ व्रत