adevertisment Adevertiisment banner

रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने मऊ.लोकमान्य तिलक टर्मिनस.मऊ के मध्य साप्ताहिक नई गाड़ी का किया शुभारम्भ

https://youtu.be/WPz19ZVqCJk?si=AfHrvU0U_zwXBJ_j
भारत सरकार के रेलवे संचार सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnav ने मऊ. लोकमान्य तिलक टर्मिनस.मऊ के मध्य साप्ताहिक नई गाड़ी का शुभारम्भ आज 22 नवम्बरए 2023 को मऊ.प्रयागराज जंण् उद्घाटन ट्रेन सेवा को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा एवं श्रम मंत्री अनिल कुमार राजभर ने मऊ रेलवे जं0 में उपस्थित होकर ट्रेन को मौके पर हरी झण्डी दिखायी। इस ट्रेन के संचालन के लिए ए0के0 शर्मा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। जिससे रेल मंत्रालय द्वारा मऊ से मुम्बई ;लोकमान्य तिलक टर्मिनसद्ध तक नई ट्रेन सेवा का अनुमोदन प्रदान किया।

Also Read:- https://eksandesh.org/news_id/34278
इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मऊ रेलवे जं0 में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्र की जनता एवं प्रदेशवासियों को छठ पूजा व दीपावली की शुभकामनायें दी। साथ ही मऊ क्षेत्र के निवासियों को मऊ.मुम्बई ;लोकमान्य तिलक टर्मिनसद्ध उद्घाटन ट्रेन सेवा के शुभारम्भ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशानुरूप रेलवे को ट्रान्सफार्म किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में रेलवे का शत.प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। नरेन्द्र मोदी जी रेलवे को देश के विकास की एक बड़ी कड़ी मानते हैं। इसी अनुरूप रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्टचर को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिये रेलवे में निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया हैए जिसके फलस्वरूप नई सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाये जा रहे है।


रेल मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश हर दृष्टि से महत्वपूर्ण एक विशाल राज्य हैए जिसको देखते हुए वर्ष 2023.24 में उत्तर प्रदेश में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं विकास हेतु बजट में 17507 करोड़ का आवंटन किया गया जो वर्ष 2009.14 के औसत बजट आवंटन रूण् 1109 करोड़ से लगभग 16 गुना अधिक है। इस समय उत्तर प्रदेश में 98 हजार करोड़ की रेल परियोजनायें चल रही है। उत्तर प्रदेश में आगामी 50 वर्षों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए 156 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा हैए जिसमें मऊ जंण् स्टेशन भी सम्मिलित है। इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया था। मऊ जंण् स्टेशन के पुनिर्विकास की डिजाइन तैयार की जा चुकी है। आप यदि इस डिजाइन में सुधार हेतु सुझाव देना चाहते है तो आपका स्वागत है। प्रदेश के मंत्री ए0के0 शर्मा के माध्यम से आप अपने सुझाव मुझ तक पहंुचा सकते है। वैष्णव ने कहा कि  प्रधानमंत्री ने ष्ष्एक स्टेशन एक उत्पादष्ष् योजना जारी की हैए जिसके माध्यम से स्टेशनों पर स्टॉल उपलब्ध कराकर बुनकरोंए शिल्पकारों आदि को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पाद को विश्वस्तर पर पहचान दिलायी जा रही है। मऊ में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने मऊ.मुम्बई ;लोकमान्य तिलक टर्मिनसद्ध नई ट्रेन के संचालन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे अनुरोध पर इस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी गयी है।


शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  का मत है कि भारतीय रेल सिर्फ सामान और यात्री ढोने का साधन नहींए बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा ड्राइवर है। रेल मंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण पर तेजी से कार्य हो रहा है। आज 5200 किमी0 प्रतिदिन रेल की पटरी बिछाई जा रही है। नई तकनीकी के प्रयोग से पहले की अपेक्षा रेल दुर्घटनाओं में काफी कमी आयी है। रेल मंत्रालय द्वारा आज पूर्वान्चल के लोगों के लिये नई ट्रेन का जो उपहार दिया गयाए उससे लोगों की एक बड़ी मांग पूरी हुई है। पहले यहां के लोगों को मुम्बई जाने में काफी समस्यायें आती थी और अब सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। यहां के नौजवानों के लिए मुम्बई एक स्वप्न नगरी के रूप में रही है और अमिताभ बच्चन के डायलाग मुम्बई नगरिया तो देख बबुआ को चरितार्थ करने के लिए मुम्बई जाने का जद्दोजहद करते रहे हैं। मऊ का वस्त्र उद्योग देश.विदेश में काफी विख्यात है। यहां की बनी साड़ियों का 50 प्रतिशत उत्पाद मुम्बई में जाता है। यह ट्रेन यहां के बुनकरों एवं किसानों की आमदनी बढ़ाने की दृष्टि से भी काफी उपयोगी होगी। वस्त्र के साथ ही कृषि उत्पादों को यहां से मुम्बई भेजने में आसानी होगी।  

Related Articles

Back to top button