कैमरे में कैद हुआ Mobile Tower गिरने का LIVE Video, बाल-बाल बचे 11 लोग

बेंगलुरु में तोड़फोड़ अभियान के दौरान एक इमारत के ऊपर लगा मोबाइल टावर ढह गया। स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में Mobile Tower गिरने से पहले एक तरफ झुकता हुआ दिख रहा है। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि शहर के पार्वतीनगर उपनगर में एक इमारत के ऊपर स्थित टावर झुकना शुरू कर देता है, जबकि पास में एक और घर को ध्वस्त किया जा रहा था। 

गनीमत है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बगल में खाली पड़े प्लॉट पर मकान बनाने के लिए मालिक नींव हटाने की तैयारी कर रहा था। जिसके तहत में जेसीबी से साइट को साफ करने का काम किया जा रहा था, तभी यह घटना घट गई। घटनास्थल के बगल वाले मकान पर एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जब जेसीबी से मिट्टी हटाई जा रही थी तो टावर हाउस और उसके ऊपर लगा लोहे का टावर अचानक ढह गया। Mobile Tower से सटी दो मंजिला इमारत में 11 लोग रह रहे थे।

also read-https://eksandesh.org/news_id/34685

टावर गिरने का अंदेशा होने पर घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसलिए सौभाग्य से 11 लोग खतरे से बच गए। मोबाइल टावर के गिरने से बगल की 2 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। बीबीएमपी अधिकारी और पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बीबीएमपी अधिकारियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए साइट के मालिक हरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।बेंगलुरु में तोड़फोड़ अभियान के दौरान एक इमारत के ऊपर लगा Mobile Tower ढह गया। स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में टावर गिरने से पहले एक तरफ झुकता हुआ दिख रहा है। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि शहर के पार्वतीनगर उपनगर में एक इमारत के ऊपर स्थित टावर झुकना शुरू कर देता है, जबकि पास में एक और घर को ध्वस्त किया जा रहा था। गनीमत है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बगल में खाली पड़े प्लॉट पर मकान बनाने के लिए मालिक नींव हटाने की तैयारी कर रहा था। जिसके तहत में जेसीबी से साइट को साफ करने का काम किया जा रहा था, तभी यह घटना घट गई। घटनास्थल के बगल वाले मकान पर एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जब जेसीबी से मिट्टी हटाई जा रही थी तो टावर हाउस और उसके ऊपर लगा लोहे का टावर अचानक ढह गया। मोबाइल टावर से सटी दो मंजिला इमारत में 11 लोग रह रहे थे। टावर गिरने का अंदेशा होने पर घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसलिए सौभाग्य से 11 लोग खतरे से बच गए। मोबाइल टावर के गिरने से बगल की 2 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। बीबीएमपी अधिकारी और पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बीबीएमपी अधिकारियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए साइट के मालिक हरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button