adevertisment Adevertiisment banner
Trending

जेल तोड़कर भागे 400 से ज्यादा कैदी, हिंसक झड़प में 25 की मौत

पोर्ट-ओ-प्रिंस। कैरिबियन देश हैती की एक जेल को तोड़कर शुक्रवार को 400 से ज्यादा कैदी भाग जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई है। यह देश की एक दशक में घटी सबसे बड़ी और घातक घटना है। मारे जाने वाले लोगों में एक शक्तिशाली गैंग का सरदार और जेल निदेशक भी शामिल हैं। यह घटना राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के बाहरी इलाके में क्रॉक्स-डेस-बुकेट्स जेल में घटित हुई।

माना जा रहा है कि गैंग लीडर अर्नेल जोसेफ को जेल से भगाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। जोसेफ हैती में 2019 में गिरफ्तारी से पहले तक दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोपों में वांछित भगोड़ा था। उसके पैरों में जेल की चेन थी और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगाकर ले जाया गया।

जोसेफ के भागने के एक दिन बाद उसे एक चेकप्वांइट पर देखा गया। देखे जाने पर जोसेफ ने पुलिसवालों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। गैंग लीडर राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में स्थित गांग डी एडियो और अन्य समुदायों पर शासन करता था।


Related Articles

Back to top button