adevertisment Adevertiisment banner

Fatehpur: श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ़्तार ऑटो पलटा, पांच घायल

Fatehpur: जिले में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ़्तार ऑटो पलट गया। इस हादसे में करीब छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी भक्त चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के पास हुई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित मसवानी मोहल्ला निवासी सचिन,अजय,ईशु,पंकज व मोहित रविवार को घर से चित्रकूट धाम में बाबा कामतानाथ के दर्शन करने के लिए निकले थे। सभी श्रद्धालु दर्शन करने के बाद सोमवार तड़के ऑटो रिक्शा से वापस आ रहे थे। इस बीच जैसे ही ऑटो गाजीपुर के बबेरू रोड स्थित सुकेती गांव के पास पहुंचा तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे के बाद सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। यह देख आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकिला।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के सीएचसी पहुंचाया। यहां पर श्रद्धालुओं की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Fatehpur: also read- Kathmandu: दो उप प्रधानमंत्री सहित 22 मंत्रियों का शपथ ग्रहण

थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे ऑटो सवार युवक सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। सभी को जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button