Trending

कजाकिस्तान में सैन्य विमान लैंडिंग के वक्त हुआ हादसे का शिकार, चार की मौत, दो घायल

नई दिल्ली। कजाकिस्तान में आज शनिवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक सैन्य विमान An-26 लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरने वाला एन-26 सैन्य विमान अलमाटी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है।

मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने बताया कि सैन्य विमान एन-26 ने कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरी थी। यह ये विमान अलमाटी में उतरने वाला था। वहां इस विमान की लैंडिंग हो रही थी, उसी समय ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की जान जाने की सूचना है।

कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अलमाटी यह हादसा शनिवार को हुआ। विमान में छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विमान राजधानी नूर-सुल्तान से अलमाटी जा रहा था। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने बताया कि विमान कजाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का था।

Related Articles

Back to top button