adevertisment Adevertiisment banner

Varanasi: ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 10 साल पूरे, वर्ष 2014 में 3 अक्टूबर को शुरूआत हुई

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114 वें संस्करण को महानगर और ग्रामीण अंचल के बूथों पर सुना गया। रविवार को रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि भी निर्धारित जगहों और बूथों पर पहुंचे। सभी ने मन की बात कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और प्रधानमंत्री को सुना।

इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा और सामाजिक संस्था वंदेमातरम के कार्यकर्ताओं ने मैदागिन पार्क में बैठ कर कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इस बार भी बारिश के मौसम में “एक वृक्ष मां के नाम” जैसे अभियानों के जागरूकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 114वां एपिसोड भावुक करने वाला है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो रहे हैं। वर्ष 2014 में 3 अक्टूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उस दिन विजयादशमी का दिन था। यह बेहद सुखद संयोग है कि इस बार 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। मन की बात के 10 साल की यात्रा ने ऐसी माला तैयार की है। जिसमें हर एपिसोड के साथ नई गाथाएं और नए कीर्तिमान और नए व्यक्तित्व जुड़ जाते हैं।

Varanasi: also read- Yamuna Nagar- पैसों के लेनदेन से परेशान महिला ने की आत्महत्या

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के भी 10 साल पूरे हुए हैं। इस अभियान की सफलता में बड़े उद्योगों से लेकर छोटे दुकानदार तक शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया। इसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल,ओम प्रकाश यादव बाबू, धीरेन्द्र शर्मा, कन्हैया लाल सेठ ,संदीप यादव, शंकर जायसवाल, आदित्य गोयनका, गोपाल जी, कन्हैया लाल सेठ, अंबरिश जायसवाल एड0, नीरज जायसवाल, अभय शर्मा, अंजनी राय आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button