adevertisment Adevertiisment banner

Bhopal: दिग्विजय की शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय को नसीहत, बोले- ऐसे भाषण मत दो, अपने पिता से सीखो

Bhopal: केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर उनके बेटे कार्तिकेय पार्टी के प्रचार में अग्रणी भूमिका में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उनके एक बयान से प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। कार्तिकेय ने कहा कि बुधनी विधानसभा में अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया तो एक भी ईंट नहीं लगेगी। उन्हें नसीहत देते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी से इस प्रकार का भाषण मत दो। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो।

दरअसल, बुधनी की एक चुनावी रैली के दौरान कार्तिकेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस चुनाव में 19-20 हुआ और गलती से भी अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया तो एक भी ईंट तो बुधनी के किसी गांव नहीं लगने वाली। कार्तिकेय ने कहा कि अपने पैरों हम क्यों कुल्हाड़ी मारें भाई। अपनी पोलिंग में गड़बड़ी कर हम क्यों अपनी इज्ज्त खराब करें। हमको नहीं जाना क्या मुख्यमंत्री जी के पास काम कराने के लिए? क्या हमको नहीं जाना केंद्रीय कृषि मंत्री के पास काम करवाने? उन्होंने लोगों से एक बार फिर भाजपा को वोट देकर जिताने की अपील की।

कार्तिकेय के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा कि “कार्तिकये अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्य मंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया आपके पिता गवाह हैं।”

Bhopal: also read- Mumbai: विशेष किराए पर नौ फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

उन्होंने आगे कहा कि “पंचायत राज क़ानून में निर्माण काम करने के ज़िम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान है। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें। जय सिया राम।” गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से कई बार विधायक रहे हैं और पिछला चुनाव 1 लाख से अधिक मतों से जीते थे।

Related Articles

Back to top button